मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने डोरंडा में परिवार के साथ किया मतदान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chief Electoral Officer K. Ravi Kumar Voted: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K. रवि कुमार (K.Ravi Kumar) ने शनिवार को राजकीय कृत मॉडल उच्च विद्यालय BMP ग्राउंड डोरंडा के प्रधान केंद्र संख्या 372 पर मतदान किया।

उनके साथ उनकी पत्नी एवं पुत्र भी मतदान करने पहुंचे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से सपरिवार मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की।

इधर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने नेहरू सांस्कृतिक केन्द्र, जवाहर नगर, कांके स्थित मतदान केन्द्र (Polling Stations) एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने तहसील कचहरी, रातु रोड स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। साथ ही सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

Share This Article