CM हेमंत सोरेन ने ‘बिलियन इंप्रेशंस’ का किया उद्घाटन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren inaugurates ‘Billion Impressions‘ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में ‘Billion Impressions‘ का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरूआ और मंत्री हफीजूल हसन भी मौजूद रहे।

बताते चलें टाटा स्टील द्वारा स्थापित यह अद्वितीय संरचना स्टील के उपयोग की असीमित संभावनाओं को दर्शाती है, ये कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उद्घाटन कार्यक्रम में टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren का स्वागत किया।

बता दें कि ‘बिलियन इंप्रेशंस’ एकता और विविधता का प्रतीक है, जिसमें दो अंगूठों के चिन्ह के माध्यम से इसे प्रदर्शित किया गया है। Birsa Munda Fun Park में स्थापित यह संरचना, स्टील की कला और उपयोगिता की एक नई मिसाल पेश करती है।

Share This Article