माओवादियों ने किया झारखंड-बिहार बंद का ऐलान, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maoists Announced Jharkhand-Bihar bandh : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (CPI Maoist) ने कल यानी 25 जुलाई को झारखंड और बिहार बंद का ऐलान किया है।

वहीं माओवादियों के बंद को लेकर झारखंड Police ने High Alert जारी किया है। गौरतलब है कि एक लंबे अरसे के बाद माओवादियों ने बंद का आह्ववान किया है।

माओवादियों के बंद को लेकर झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढापहाड़ और बिहार से सटे हुए सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया गया है।

इस सर्च अभियान में CRPF जगुआर जैप IRB और जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है। पलामू के DIG YS रमेश ने बताया कि पलामू, गढ़वा और लातेहार के SP ने कई संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

बताते चलें 25 लाख इनामी माओवादी जया हेम्ब्रम उर्फ जय दी के गिरफ्तारी के विरोध में माओवादियों ने गुरुवार को बंद का ऐलान किया है। जया एक करोड़ की इनामी माओवादी विवेक की पत्नी है।

Share This Article