भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को CM हेमंत सोरेन ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों के साथ बांटा दुःख

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tribute to Mangal Munda : भगवान Birsa Munda के वंशज Mangal Munda के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने रिम्स में मंगल मुंडा को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि (Tribute) दी। इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा जी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे मंगल मुंडा

बताते चलें मंगल मुंडा 25 नवंबर को खूंटी (Khunti) के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के RIMS में भर्ती कराया गया था।

वह एक वाहन की छत से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और खून के थक्के जमा हो गए। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत थी, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए।

पिछले तीन दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा समेत कई प्रमुख नेता रिम्स में मंगल मुंडा का हालचाल लेने पहुंचे थे।

PMO से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी।

Share This Article