सेवा भाव से मजबूत हो रहा देश: दीपक प्रकाश

Digital News
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के लिये सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले साथ वर्षों से गांव, गरीब, किसान ,दलित शोषित और वंचितों की सेवा में जुटी है।

यह बातें रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश मोदी सरकार-दो की दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम कही।

प्रकाश ने केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रकाश ने रविवार को रांची जिलान्तर्गत रातू प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों के बीच सूखा अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि समाज विरोधी और देश विरोधी लोगों के द्वारा वैक्सीन के संबंध में भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो में टीकाकरण की गति धीमी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस संबंध में स्पष्ट लापरवाही झलक रही। राज्य सरकार टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिये पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रो में भेजकर जन जागरूकता फैलाये। इसमे जन प्रतिनिधियों को भी सहभागी बनाते हुए कोविड वैक्सीन के संबंध में भ्रम को दूर करे।

पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर जरूरत मंदों की सेवा भी कर रहे साथ ही कोविड से बचाव एवम टीकाकरण पर जागरूक भी कर रहे।

प्रकाश ने भाजपा रांची महानगर इकाई में मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया ।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार में आयोजित सेवा कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर समाज की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

आज जरूरतमंदों के बीच कोरोना संकट में हर प्रकार की सहायता लेकर खड़ा होना यह समय की मांग है।

नर सेवा, नारायण सेवा : रघुवर दास

गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की सेवा यह भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह भारत ही है जहां निःस्वार्थ सेवा भावना को सर्वोच्च सम्मान मिलता है।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सेवा दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

दास ने रक्त दान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये।
उन्होंने कहा कि आज देश में जो संकट खड़ा है उसके लिए समाज की शक्ति को खड़ा होने की जरूरत है।

भारत का गौरव स्थापित हो रहा : अर्जुन मुंडा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का वैभवशाली गौरव फिर से विश्व मानचित्र पर स्थापित हो रहा।

यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कोलाबिरा गांव से सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुंडा ने आज खूंटी लोकसभा क्षेत्र स्थित छह विधानसभा क्षेत्र के 350 पंचायतों में आयोजित सेवा कार्यक्रम को संबोधित किया।

मौके पर गरीबों जरूरतमंदों के बीच राशन,अनाज,मास्क,सैनिटाइजर,साबुन,आदि का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता गांव,गरीब तक पहुचकर सेवा के माध्यम से देश जोड़ते हैं।

सेवा ही संगठन हो रहा साकार : धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से सेवा ही संगठन का संकल्प साकार हो रहा।

सिंह आज सेवा दिवस के अवसर पर रांची महानगर अंतर्गत अपर बाजार के भुइयां टोली, किशोरगंज के तुलसीनगर में सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सैकड़ों गरीबों, जरूरत मंदों के बीच राशन, मास्क, सैनिटाइजर,साबुन आदि का वितरण किया गया।

Share This Article