Homeझारखंडबिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

बिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img

Cyber Criminals Arrested In Jamtara : झारखंड का जामताड़ा जिला देशभर में साइबर अपराध के लिए बदनाम है। जहां साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए लगातार साइबर थाना (Cyber Police Station) की पुलिस द्वारा मुहिम चलाई जा रही है और छापेमारी की जा रही है।

अब तक कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेजा गया है।

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शिकरपोसनी गांव में छापेमारी कर Cyber Crime करते चार साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल और 25 फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। इसकी पुष्टि साइबर DSP अशोक राम ने की है। पकड़े गए साइबर अपराधियों में शंकर मंडल, सूरज मंडल, उमेश मंडल और कृष्ण मंडल शामिल है।

बिजली बिल जमा करने के नाम पर करते थे साइबर ठगी

साइबर DSP अशोक राम ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों ने कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया है। साइबर अपराधी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और बिजली बिल जमा नहीं करने और बिजली लाइन काटने का फर्जी मैसेज भेज कर लोगों को झांसा में लेते थे।

इसके बाद व्हाट्सएप से Screen Sharing कर लोगों को चूना लगाते थे। एक महीने में साइबर अपराधियों ने 5 से 6 लाख की साइबर ठगी की है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अब तक साइबर अपराधियों ने कितने लोगों को चूना लगाया है।

पकड़े गए साइबर अपराधियों में एक सजायाफ्ता भी शामिल

पकड़े गए साइबर अपराधी में एक सजायाफ्ता अपराधी भी शामिल है। साइबर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों में करमाटांड़ के महेशपुर निवासी शंकर मंडल पूर्व में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। उसपर थाने में मामला भी दर्ज है।

शंकर को पूर्व में एक वर्ष की सजा हुई थी और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वह जेल से छूटने के बाद फिर से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था।

साइबर अपराधियों पर CCA लगाने की तैयारी

बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब साइबर अपराधियों के खिलाफ CCA Act लगने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक चार साइबर अपराधियों के खिलाफ CCA Act लगाया जा चुका है।

साइबर थाना पुलिस के अनुसार जिस साइबर अपराधी के खिलाफ चार से पांच मामले दर्ज हैं वैसे साइबर अपराधियों को चिन्हित कर CCA Act लगाने की तैयारी है।

spot_img

Latest articles

पलामू में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने राजेश को किया गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नकली...

सावधान! फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से DC के नाम पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को निशाना बनाने की कोशिश

Mainiya Samman Scheme: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को आम जनता को सतर्क...

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रही हेमंत सरकार, हर विभाग में भ्रष्टाचार: रघुवर दास

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने...

रांची विश्वविद्यालय ने दी पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को...

खबरें और भी हैं...

पलामू में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने राजेश को किया गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने नकली...

सावधान! फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से DC के नाम पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को निशाना बनाने की कोशिश

Mainiya Samman Scheme: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को आम जनता को सतर्क...

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रही हेमंत सरकार, हर विभाग में भ्रष्टाचार: रघुवर दास

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने...