राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 जुलाई को होगा फैसला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Land Scam Case: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर PMLA की विशेष अदालत में में सुनवाई हुई।

मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। अदालत मामले में 20 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी।

ED ने राजकुमार पाहन को भी आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए Court ने समन जारी किया है।

इसके बाद उसे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार पाहन ने एक मई को PMLA की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

यह मामला बड़गाई अंचल के अधीन 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार (Arrest) किया था। मामले में 30 मार्च को ED ने हेमंत सोरेन समेत पांच के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है।

Share This Article