सनकी भाई ने बहन की पत्थर से कूचकर की हत्या, मां को भी बेरहमी से पीटा…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brother did Sister Murder : देवघर (Deoghar) जिले के बुढैई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

यहां कल बुधवार को एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय बहन (Sister) की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी। इस घटना में उसकी 62 वर्षीय मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मां बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची थी बहन 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कुतबुल अंसारी अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। इसी दौरान बहन आमना खातून ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

लेकिन गुस्से में आकर कुतबुल ने आमना पर पत्थर से हमला कर दिया। उसने आमना के चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपनी मां को भी बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल मां को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

बहन की होने वाली थी शादी

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका आमना खातून की शादी तय हो चुकी थी और इसी साल उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन उसके भाई की सनक ने उसकी जान ले ली।

बताया जाता है कि आरोपी कुतबुल अंसारी नशे का आदी है और पहले भी हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है।

पिछले साल ईद के दिन उसने अपनी भाभी से भी मारपीट की थी, जिसका मामला अब भी थाने में दर्ज है।

Share This Article