पलामू उपायुक्त ने की टीकाकरण अभियान की समीक्षा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को जिले में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने 31 मई से 5 जून तक वैक्सीनेशन कैलेंडर के मुताबिक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों के लिए टीकाकरण कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर के मुताबिक 31 मई से लेकर 5 जून तक विशेष अभियान चलाकर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में प्रतिदिन दो पंचायत या अन्य निर्धारित स्थल पर वैसे नागरिकों,जिनकी उम्र 45 वर्ष या 45 वर्ष से अधिक है को टीकाकरण सुनिश्चित किया जायेगा।

इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को टीकाकरण के लिए निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र में प्रचार- प्रसार कराने का निर्देश दिया।

डीसी ने प्रतिदिन दो पंचायतों में निर्धारित कोविड केंद्र के अतिरिक्त प्रखंड में एक अलग से मोबाइल टीम रखने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोग जो निर्धारित टीका केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं है वैसे सभी लोगों को इस मोबाइल टीम के द्वारा टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।

Share This Article