चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद मेरे पास नया अनुबंध है: कोच टुचेल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पोटरे: चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी फुटबाल टीम के मुख्य कोच का मानना है कि इस खिताबी जीत ने उनके लिए क्लब के साथ लंबे समय बने रहने को सुनिश्चित कर दिया है।

चेल्सी ने शनिवार रात यहां पोटरे के एस्टाडियो दो द्रगाओ में काई हावट्र्ज के एकमात्र गोल की मदद से ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर नौ साल में दूसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया।

करीब 14,110 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में चेल्सी के लिए एकमात्र विजयी गोल हावट्र्ज ने 42वें मिनट में किया। उन्होंने यह गोल मेसन माउंट पर सुपर पास पर दागा।

डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी ने फ्रैंक लाम्पार्ड को बर्खास्त करने के बाद इस साल जनवरी में टूचेल को मुख्य कोच नियुक्त किया था।

बोरूसिया डॉर्टमंड के पूर्व मैनेजर टूचेल का शुरू में केवल 18 महीने का करार हुआ था। टूचेल को पेरिस सेंट जर्मेन ने बर्खास्त कर दिया था।

टूचेल ने जीत के बाद कहा, मैं इसे लेकर 100 फीसदी निश्वित नहीं हूं। लेकिन हो सकता है कि इस जीत के बाद मेरा नया करार हो। मेरे एजेंट ने इस बारे में मुझसे कुछ कहा है।

पहले उसे देखना होगा। मैंने अभी मैदान पर मालिक से बात की है। क्लब मालिक के साथ पहली मुलाकात काफी शानदार रही।

मैं कल उनसे बात करूंगा और इसे लेकर मैं बेहत उत्साहित हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करा सकता हूं कि मैं यहीं रहूंगा क्योंकि हम आगे अभी और खिताब जीतना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, मैं एक महत्वाकांक्षी क्लब के हिस्से के रूप में वास्तव में खुश महसूस करता हूं। एक मजबूत टीम का हिस्सा जो इस समय फुटबॉल के बारे में मेरे विश्वासों और जुनून के अनुरूप है।

मेरी इच्छा और अधिक जीत के लिए जाने, एक कोच के रूप में विकसित होने और अगले सत्र के पहले दिन टीम को आगे पहुंचाने की है। हमारे पास करने के लिए बहुत काम है।

Share This Article