जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मौके पर पहुंचे ASI भी ज़ख्मी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Fight Over Land Dispute : धनबाद (Dhanbad ) जिले के महुदा थानांतर्गत भक्तुडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

जिसके बाद सूचना पर पहुंची महुदा थाना पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। ASI महेन्द्र राम को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया जिससे उनके सिर में गहरी चोट लगी है।

घायल ASI को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव का कुंदन गोप विवादित जमीन पर JCB चलवा रहा था। यह देख दूसरे पक्ष के विनोद राय अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और काम रोकने को कहा।

जिसके बाद बाद दोनों पक्षों में गाली- गलौज हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

मामले की सूचना पाकर महुदा थाना के ASI महेंद्र राम जवानों के साथ पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। तभी पीछे से एक पक्ष के विजय गोप ने लाठी से ASI महेंद्र राम पर दनादन कई वार कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को पड़कर थाना ले गई। दोनों से पूछताछ की जा रही थी। हिरासत में लिए गए लोगों में विनोद राय व गौरव सिंह शामिल है। वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी।

Share This Article