अपनी करतूत छुपाने के लिए नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कर दी युवक की निर्मम हत्या…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Minor Lover Murdered Young Man : झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) जिले के पूर्वी टुंडी से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े (Minor Lover) ने एक विवाहित युवक की निर्मम तरीके से हत्या (Murder) कर दी।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष महतो उर्फ मजनू के रूप में हुई है।

मामले में पुलिस आरोपी नाबालिग प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक पुराना विश्वाडीह गांव का रहने वाला है, जबकि युवती घोषालडीह की निवासी है।

दोनों आरोपी मैरानवाटांड़ उच्च विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र हैं।

पत्थर से कूचकर की हत्या

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संतोष महतो अपने घर के पीछे मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान उसने जंगल में एक नाबालिग किशोरी और किशोर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

जिसके बाद अपनी पहचान उजागर होने के डर से प्रेमी जोड़े ने संतोष को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पास पड़े बड़े पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

पत्थर से इतनी बेरहमी से वार किया गया कि मृतक की आंखें तक बाहर निकल आईं।

वहीं घटना के वक्त मृतक की चीख सुनकर गांव के दो छोटे बच्चे मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेमी जोड़े को घटनास्थल से भागते हुए देखा और उनकी पहचान कर ली। बच्चों ने तुरंत गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी।

प्रेमी जोड़े से पूछताछ कर रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी थाने के प्रभारी तारीख वसीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक चांदी की चेन और खून से सना पत्थर बरामद किया गया।

थानेदार तारीख वसीम ने बताया कि आरोपी नाबालिग प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

Share This Article