दुमका : हमारी जिला की डीसी ने टीका लिया तो उन्हें कुछ नहीं हुआ, फिर मुझे कैसे कुछ होगा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले में वैक्सीनेशन अभियान को गति प्रदान करने के लिए डीसी राजेश्वरी बी ने दुमका प्रखंड के पुराना दुमका पंचायत भवन का बुधवार को निरीक्षण किया।

डीसी ने टीकाकरण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि पंचायत भवन के आस-पास के नागरिकों ने टीका ले लिया है।

अब टोला वाई सर्वे कर टोला में ही कैम्प लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जाये।

इस दौरान डीसी ने नूरजहां नामक एक बुजुर्ग महिला से टीकाकरण लेने के बाद बातचीत की।

जुर्ग महिला ने कहा कि जब मैं पहला डोज लेने आ रही थी तो कुछ लोगों ने मुझे रोका था, लेकिन मैं नहीं रुकी।

मैं बोली जब हमारा मुख्यमंत्री टीका लिए, हमारी जिला की डीसी ने टीका लिया तो उन्हें कुछ नहीं हुआ तो मुझे कैसे कुछ होगा।

डीसी उनकी बातों से काफी प्रभावित होकर बुजुर्ग महिला के संग फोटो भी खिचवाया।

इस दौरान डीसी ने सरुवा पंचायत के हरवाडीह ग्राम व टोला में बनाये गए वैक्सीनेशन कैम्प का भी निरीक्षण की।

डीसी ने देखा कि उक्त टोले में काफी कम संख्या में लोग वैक्सीन लेने आये। सहिया पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने वैक्सिनेशन सेंटर लगाने से 2-3 दिन पूर्व पूरे गांव में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही एएनएम नर्स को वैक्सीन के डोज का दुरुपयोग नहीं करने की भी चेतावनी दी।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा, डीआरडीए निदेशक सह जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, एमओआईसी डॉ जावेद आदि उपस्थित थे।

Share This Article