Latest NewsझारखंडED सबूत नहीं दे पा रही, हेमंत सोरेन केजरीवाल बेकसूर: संजय राउत

ED सबूत नहीं दे पा रही, हेमंत सोरेन केजरीवाल बेकसूर: संजय राउत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Raut : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत मिलने पर शिवसेना UBT के राज्य सभा सांसद संजय राउत ने BJP पर बड़ा हमला बोला है।

राउत ने कहा कि कोर्ट में ED सबूत नहीं दे पा रही है। इस देश की एजेंसी मोदी और शाह की प्राइवेट एजेंसी बन गई है। उनके इशारे पर जांच होती है। राउत ने कहा कि हेमंत सोरेन के मामले में यही हुआ है।

केजरीवाल भी निर्दोष हैं। राउत ने अपने मामले का जिक्र कर कहा कि अनिल देशमुख भी निर्दोष है। इसकारण कोर्ट भी मान रही है कि ED की कार्रवाई परेशान करने के लिए हैं। इतना ही नहीं सांसद राउत कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी निर्दोष हैं।

राउत ने कहा कि ED और CBI ने 10 साल में जितने भी नेताओं को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ एजेंसियों को कोई सबूत नहीं मिले हैं। मैं इसका उदाहरण हूं।

अनिल देशमुख के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, केजरीवाल जी को पकड़ा है, Court ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, आप उन्हें परेशान कर रहे हैं। सोरेन के बारे में भी यही कहा है। इस देश की एजेंसी मोदी-शाह की Private Agency बन गई है। Hemant Soren बेकसूर थे।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...