Latest Newsझारखंडगोंदा थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज, शराब दुकान के दो स्टाफ...

गोंदा थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज, शराब दुकान के दो स्टाफ ने किया 1.25 करोड़ रु. का गबन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

FIR of Fraud Registered in Gonda Police station: उत्पाद विभाग की ओर से कांके रोड में गांधीनगर के सामने स्थित विदेशी शराब की दुकान (Foreign Liquor Store) के दो कर्मचारियों के विरुद्ध 1.25 करोड़ रुपए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

विदेशी शराब की दुकानों में मैनपावर देने वाली कंपनी Frontline Business Solution Pvt Ltd के महाप्रबंधक ने गोंदा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार, दुकान में काम करने के लिए रखे गए दो कर्मियों सौरभ सिंह और अभिषेक सिंह पर 1.25 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

इसी वर्ष जनवरी से अब तक दोनों कर्मियों ने शराब की बिक्री से हुई वास्तविक आमदनी में गबन किया और कम राशि बैंक में जमा कराई। इसके लिए इनके द्वारा दो तरह के इनवॉयस तैयार किए जाते थे। एक में वास्तविक आमदनी दर्ज होती थी और जो रुपए जमा करने के लिए कैश वैन के प्रभारी को दिया जाता था, वह कम होता था।

इनके द्वारा इसी तरह की गड़बड़ी कर 1.25 करोड़ रुपए का गबन किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों के Invoice को ऑडिटर भी क्लियरेंस देता था। गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...