हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड की विजेता रिया ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से फेमिना मिस इंडिया झारखंड-2024 की विजेता रिया नंदिनी ने की शिष्टाचार मुलाकात की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Femina Miss India Jharkhand winner Riya met Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से फेमिना मिस इंडिया झारखंड-2024 की विजेता रिया नंदिनी ने की शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वह Femina Miss India-2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने रिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां हर मुकाम पर आगे बढ़ें। इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रिया नंदिनी के पिता नवल किशोर प्रसाद, माता संगीता, भाई ऋषि राज, शिक्षक वसीम आलम और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि रांची की रहने वाली रिया नंदनी कोलकाता में आयोजित Femina Miss India झारखंड-2024 चुनी गईं। वे अब मुंबई में फेमिना मिस इंडिया -2024 के डायमंड जुबली एडिशन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।

Share This Article