सिविल सेवा परीक्षा की OMR शीट में छेड़छाड़ मामले में FIR दर्ज, विधानसभा थाना में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tampering in OMR sheet of Civil Services Examination: सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) की OMR शीट में छेड़छाड़ कर JPSC पर आरोप लगानेवाले गोपाल कुमार महथा पर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जेनरल के बयान पर विधानसभा थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी में JPSC OMR शोट तथा प्राथियों की कार्बन कॉपी को भी शामिल किया गया है। गोपाल कुमार महथा ने सिविल सेवा की परीक्षा में कार्बन लगा कर अंकों में छेड़‌छाड़ कर High Court में याचिका दाखिल कर दी थी।

याचिका पर सुनवाई के दौरान जब JPSC ने ऑरजिनल OMR सीट उपलब्ध करायी, तो मामले का खुलासा हुआ कि याचिकाकर्ता ने OMR सीट की कार्बन कॉपी में छेड़छाड़ की है।

झारखंड हाइकोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में JPSC सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान प्राथी और JPSC का पक्ष सुना गया।

इसके बाद अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रार्थी गोपाल कुमार महच पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से परीक्षा में शामिल प्राथी की ऑरिजनल OMR शीट पेश की गयी, जिसमें प्रार्थी।

अभ्यर्थी) ने 20 प्रश्नों का उत्तर दिया था, जबकि प्रार्थी की ओर से से दी गयी OMR शीट की कार्बन कॉपी में 80 प्रश्नों का उत्तर दिया दिखाया गया था, अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाया कि ओरिजनल OMR शीट व उसकी कार्बन कॉपी में डिफरेंस है।

Share This Article