गिरिडीह में CBI की रेड, FCI के गोदाम और संवेदकों के आवास पहुंचीं टीम

गिरिडीह के ठेकेदार राम जी पांडे के शास्त्री नगर स्थित आवास में CBI की टीम छापेमारी कर रही है।मिली जानकारी के लिए बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे CBI की टीम गिरिडीह पहुंची।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBI Raid : गिरिडीह (Giridih) में खाद्य निगम से संबंधित संवेदकों के आवास, गोदाम और अन्य जगहों पर बुधवार की अहले सुबह CBI ने छापेमारी (Raid) की।

गिरिडीह के ठेकेदार राम जी पांडे के शास्त्री नगर स्थित आवास में CBI की टीम छापेमारी कर रही है।मिली जानकारी के लिए बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे CBI की टीम गिरिडीह पहुंची।

एक टीम शास्त्रीनगर स्थित रामजी पांडेय के घर पर पहुंची। यहां घर के सभी सदस्यों को रोके रखा, इसके बाद पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान यहां सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है।

बताते चलें रामजी पांडेय काफी चर्चित नाम है। सरिया में इनका गोदाम है। बता दें कि कोरोना काल (Corona) के दरमियान अनाज का बड़ा घोटाला (Grain Scam) भी गिरिडीह में हुआ था।

यहां से हजारों टन अनाज भी गायब हो गया था। इसे लेकर प्रशासन जांच की बात कहती रही है।

Share This Article