राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, KYC अपडेट करने के लिए बढ़ा डेट, इस तारीख …

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ration Card KYC Date Extend : झारखंड (Jharkhand) के राशन कार्डधारियों (Ration Card Holders) के लिए बड़ी सूचना।

उनके राशन कार्ड के E-KYC के लिए डेट बढ़ा दिया गया है। अब वह यह काम 28 फरवरी तक कर सकते हैं।

प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने Ranchi, जमशेदपुर व धनबाद के एसआरओ और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी का कार्य पूरा करने का निर्देश जारी किया है।

तकनीकी कारणों का दिया हवाला 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाया गया है कि E-KYC के लिए आधार प्रमाणीकरण के लिए झारखंड ऑथटिकेशन यूजर एजेंसी (AUA) के सर्वर पर लोड बढ़ जाने के कारण सर्वर काम करना बंद कर दे रहा है।

तकनीकी समस्याओं के कारण न तो खाद्य और न ही अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण हो पा रहा है।

Share This Article