डायन-बिसाही के शक में धारदार हथियार से सिर पर मारकर की हत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Dayan- Bisahi: गुमला घाघरा थाना (Gumla Ghaghra police station) क्षेत्र के डुको गांव में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्ध महिला सावित्री देवी (60) की अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

घटना के समय महिला के घर में कोई नहीं था। चरवाही कर लौटे मृतका सावित्री देवी के पति सीताराम महतो ने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गये। उसकी पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घाघरा थाना की पुलिस ने शव (Dead Body) को अपने कब्जे में ले लिया और घटना आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

थाना प्रभारी तरुण कुमार के अनुसार सावित्री देवी की हत्या (Murder) हुई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया डायन-बिसाही का मामला लग रहा है। दबे जुबान ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले भी डायन-बिसाही के आरोप में ग्रामीण ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की थी।

Share This Article