गुणानंद महतो ने BJP से तोड़ा नाता रविवार को ज्वाइन करेंगे JBKSS, इस्तीफा पत्र में भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gunanand Mahato Breaks ties with BJP ; कार्यसमिति सदस्य के पद पर कार्यरत गुणानंद महतो ने भाजपा से नाता तोड़कर JBKSS से अब अपना नाता जोड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुणानंद महतो ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और रविवार यानी 28 जुलाई को वह जयराम महतो की पार्टी JBKSS जॉइन करेंगे।

बताते चलें गुणा महतो गोमिया विधानसभा (Gomiya Assembly) से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इस्तीफे से संबंधित पत्र में गुणानंद महतो ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर BJP की नीति चिंता उत्पन्न कर रही थी। विपक्ष की जो भूमिका है उसे बीजेपी मुखरता से नहीं निभा रही है।

आजसू पार्टी से की राजनीति सफर की शुरुआत

बताते चलें गुणा महतो ने अपने राजनीति की शुरुआत आजसू पार्टी से की थी। बीते कई वर्षों से वह BJP के लिए सक्रियता के साथ काम कर रहे थे। इनके इस्तीफे से BJP गोमिया के इलाके में कमजोर होगी। जिसका नुकसान NDA को हो सकता है।

Share This Article