Latest Newsझारखंड5 जून को हम सबके बीच होंगे हेमंत सोरेन, झारखंड में गरजे...

5 जून को हम सबके बीच होंगे हेमंत सोरेन, झारखंड में गरजे केजरीवाल..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren Will Come out on 5th June : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 22 मई को झारखंड में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, जब अभी तक दोषी करार नहीं हुए तो हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जेल में क्यों डाल दिया। किसी भी अदालत ने हेमंत सोरेन को दोषी नहीं ठहराया है। जांच चल रही है। तो, वह जेल में क्यों हैं? यह मोदी की ‘गुंडागर्दी’ है।

किसी भी अदालत ने मेरे ख़िलाफ़ आदेश नहीं दिया लेकिन मुझे जेल में डाल दिया गया, कल किसी को भी जेल में डाला जा सकता है।”

आदिवासियों से नफरत करते हैं PM मोदी

उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन को वोट देते ही हेमंत सोरेन बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 5 जून को हेमंत सोरेन हम सब के बीच होंगे।

इसी के साथ उन्होंने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आदिवासियों से नफरत करते हैं। उन्होंने सवाल किया PM Modi ने राष्ट्रपति से राम मंदिर का उद्घाटन क्यों नहीं करवाया।

इस दौरान संबित पात्रा के बयान वाला मुद्दा भी उठाया और कहा कि BJP के सबसे बड़े प्रवक्ता संबित पात्रा ने कल कहा कि “भगवान जगन्नाथ मोदी के सबसे बड़े बड़े भक्त हैं।” इनके लिए मोदी जी भगवान जगन्नाथ से भी बड़े हो गये। ये काफ़ी पीड़ादायक बात है। इन्हें जनता सबक़ ज़रूर सिखाएगी।

राष्ट्रपति को करना चाहिए था राम मंदिर का उद्घाटन

केजरीवला ने कहा, आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता हेमंत सोरेन जी को जेल में डालकर Narendra Modi ने पूरे आदिवासी समाज को चुनौती दी है।

उन्होंने आदिवासी समाज को ललकारा है कि जो करना है कर लो। तो इस बार जब 25 मई और 1 जून को वोट डालने जाओ तो EVM में इतना बटन दबाना कि उसकी आवाज मोदी जी के कानों में गूंज जाए। हमारे इष्ट देवता राम मंदिर का उद्घाटन हुआ।

मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए था, लेकिन वह आदिवासी हैं इसलिए उन्हें नहीं बुलाया। ये आदिवासी समाज का कितना बड़ा अपमान है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...