टेंडर कमीशन घोटाले में ED ऑफिस पहुंचे IAS अधिकारी मनीष रंजन, पूछताछ शुरू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tender Commission Scam : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सीनियर IAS अधिकारी मनीष रंजन (Manish Ranjan) ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन घोटाला (Tender Commission Scam) मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंच चुके हैं।

उनसे अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। ED ने मनीष रंजन को प्रॉपर्टी के सारे डिटेल्स को लेकर आने को कहा था।

बता दें कि इससे पहले ED ने 28 मई को मनीष रंजन से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

पहले समन पर उपस्थित नहीं होने के बाद ED ने मनीष रंजन को दूसरा समन भेजकर पूछताछ के लिए अपने जोनल ऑफिस बुलाया।

बताते चलें कि मंत्री आलमगीर (Alamgir Alam) की गिरफ्तारी के बाद मनीष रंजन का नाम सामने आया था।

टेंडर के बदले कमीशन लेने का आरोप लगा है। इस मामले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Share This Article