Latest Newsझारखंडथाना प्रभारियों की आईजी ने जमकर ली क्लास, हर हाल में अपराध...

थाना प्रभारियों की आईजी ने जमकर ली क्लास, हर हाल में अपराध रोकने की हिदायत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Police station in-charge’s IG took class vigorously: बुधवार को SSP कार्यालय में राजधानी रांची में चोरी और छिनतई की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए रांची IG अखिलेश झा (Akhilesh Jha) ने हर हाल में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की हिदायत थाना प्रभारियों को दी है।

IG ने उन थाना प्रभारियों की कड़ी क्लास ली, जिनके क्षेत्र में छिनतई और चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। सभी थाना प्रभारियों को समय सीमा के अंदर आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन करने और अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) करने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राजधानी रांची के चार से पांच थाना क्षेत्रों में चोरी, छिनतई और लूट की एक दर्जन घटनाएं घट चुकी हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान रांची DIG अनूप बिरथरे, एसएSSP सपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल समेत सभी DSP मौजूद थे। समीक्षा के दौरान राजधानी के उन सभी थानों के प्रभारियों को भी बुलाया गया, जहां सबसे ज्यादा चोरी और छिनतई की घटनाएं हुई हैं।

समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में दर्ज मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है, इसका ब्योरा दिया।

रांची SSP Chandan Kumar Sinha ने बताया कि जोनल आईजी रांची ने रांची में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की और चोरी और छिनतई की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया।

सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों को Time Bond के अंदर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। रांची SSP ने बताया कि जोनल आईजी को राजधानी में संसाधनों की कमी से भी अवगत कराया गया है, जिस पर मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान SP ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी भी दी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को हर हाल में रोकें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। IG ने अपराधियों का अलग से डोजियर खोलने का भी निर्देश दिया है। CCA को लेकर भी पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि IG ने सभी थानेदारों को भी निर्देश जारी किए हैं। खास तौर पर जिनके थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में संपत्ति संबंधी अपराध बढ़े हैं, वे सुबह से खुद नियमित गश्त करें।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...