रांची में महिला पुलिसकर्मी के गुस्से का शिकार हुआ टेम्पो ड्राईवर, थप्पड़ भी लगाया, फिर…

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक के पास एक महिला पुलिसकर्मी (Lady policeman) को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही महिला पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गयी। इसके बाद आक्रोशित पुलिसकर्मी (Angry policeman) ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर ऑटो चालक को महिला पुलिसकर्मी के चंगुल से छुड़ाया।

हालांकि इस पूरे घटना के दौरान Auto driver बार बार अपनी ग़लती नहीं होने की दुहाई देता रह लेकिन महिला पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी।

आरोप : ड्राइवर नशे में ऑटो चला रहा था

महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे में ऑटो चला रहा था। उन्होंने बताया कि मुझसे पहले और भी कई लोगों को धक्का मारते हुए Hinoo तक पहुंचा है।

टेम्पो चालक की गाड़ी से महिला पुलिस कर्मी स्कूटी में खरोंच लग गयी थी। महिला पुलिसकर्मी की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक के साथ ऑटो को जब्त कर लिया।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष के द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Share This Article