Homeझारखंडझारखंड की सियासत में दमदार हस्ती के रूप में उभरे जयराम महतो,...

झारखंड की सियासत में दमदार हस्ती के रूप में उभरे जयराम महतो, 3 लाख से अधिक वोट पाकर…

Published on

spot_img

Jairam Mahato Emerged as a Powerful Personality in Politics: गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Lok Sabha Seat) से तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद जयराम महतो झारखंड की राजनीति में दमदार हस्ती के रूप में सामने आए हैं।

गिरिडीह से चुनाव लड़ रहे झारखंडी भाषा संघर्ष समिति (JBKSS) के जयराम महतो ने 3 लाख 47 हजार 322 वोट लाकर यह साबित कर दिया कि झारखंड की राजनीति में आने वाले समय में वे बड़ा उलटफेर करने वाले हैं।

जयराम महतो की पार्टी JBKSS पूरे झारखंड में आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद और रांची में Jairam Mahato की पार्टी ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

विदित है कि Giridih Lok Sabha Seat पर एक बार फिर से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की।

उन्होंने JMM उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो को 80,880 वोटों से हराया। यहां जयराम महतो तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन उन्होंने हर राउंड में शानदार प्रदर्शन कर सभी छह विधानसभा में अच्छी उपस्थिति दर्ज की। जयराम महतो को 3 लाख 47 हजार 322 वोट मिले।

उनके वोट की चर्चा पूरे झारखंड में हो रही है। जयराम के वोट से यह तय हो गया कि आने वाले समय में वे झारखंड की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हैं।

AJSU और JMM के लिए खतरा

झारखंड की राजनीति में जयराम के उदय से आजसू और JMM के लिए खतरा है। अबतक स्थानीय वोटों पर इन्हीं दो पार्टियों का कब्जा रहता था, लेकिन अब जयराम महतो के रूप में एक तीसरा मजबूत विकल्प झारखंड में सामने आ गया है। दरअसल, NDA गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट आजसू पार्टी के हिस्से आई थी।

वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत झामुमो को यह सीट मिली। ऐसे में जयराम को मिले बंपर वोटों से NDA और ‘इंडिया’ के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है।

जयराम महतो ने गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची और कोडरमा सीट पर दमदार उपस्थिति दर्ज कर यह साबित कर दिया कि झारखंड में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में वे बड़ा फैक्टर बनने वाले हैं। खासकर कुर्मी बहुल सीटों पर जयराम फैक्टर काम करेगा। इसकी बानगी लोकसभा चुनाव में दिख गई है।

आठ लोकसभा क्षेत्र में मिले वोट

गिरिडीह: जयराम महतो- 347322

रांची: दवेंद्रनाथ महतो- 132647

हजारीबाग: संजय मेहता- 157977

चतरा: दीपक गुप्ता- 12566

सिंहभूम: दामोदर सिंह- 44292

दुमका: बेनीलता टुडू- 19360

धनबाद: इकलाक अंसारी- 79653

कोडरमा: मनोज यादव- 28310

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...