झारखंड सरकार ने रसोईयों के मानदेय में की 50% बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 3000 रुपये

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Budget Session of Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रसोईयों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।

अब राज्य में कार्यरत रसोईयों को प्रतिमाह 3000 रुपये मानदेय मिलेगा, जो पहले 2000 रुपये था। सरकार ने रसोईयों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

सदन में उठा सवाल

गुरुवार को बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सवाल उठाया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये दिये जा रहे हैं, जबकि दिव्यांग, रसोईयां और सहिया सेविकाओं को सिर्फ 2000 रुपये मिल रहे हैं।

उन्होंने इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा और मानदेय बढ़ाने की मांग की।

मंत्री ने किया ऐलान

विधायक के सवाल पर उत्तर देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि सरकार ने रसोईयों के मानदेय को 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे तृतीय अनुपूरक बजट में मंजूरी मिल गई है।

मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि होली से पहले रसोईयों को बढ़ी हुई राशि का भुगतान कर दिया जाए।

केंद्र और राज्य का योगदान

मंत्री सोनू ने बताया कि पहले 2000 रुपये के मानदेय में 600 रुपये केंद्र सरकार और 1400 रुपये राज्य सरकार की ओर से दिये जाते थे।

अब राज्य सरकार ने 1400 रुपये की राशि बढ़ाकर रसोईयों के लिए कुल 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का फैसला लिया है।

Share This Article