झारखंड : दारोगा की स्कार्पियों पुलिस लाइन से हुई चोरी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हौसला बुलंद बदमाश एक दारोगा की स्कार्पियों पुलिस लाइन के समीप घर के आगे बने शेड से ले उड़े। इस संबंध में पीड़ित दरोगा मनोज कुमार राय ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है।

स्कार्पियों का नंबर जेएच 04 एन 1739 है। जो करीब अहले सुबह 6 बजे चोरी हो गई।

पीड़ित दरोगा मनोज कुमार राय पूर्व में गोपीकांदर थाना समेत कई थाना के थाना प्रभारी रह चुके है।

वर्तमान में अनुसंधान विंग में पदस्थापित है। मामले में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Share This Article