Jharkhand News: विधायक भूषण बाड़ा केस में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: विधायक भूषण बाड़ा केस में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। सिमडेगा पुलिस ने 25 नवंबर की देर रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से उसे पकड़ा। अभिषेक भारती पर नाबालिग का अपहरण करने और विधायक के खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

नाबालिग के दादा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

इस मामले में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद आरोपी बनाया गया था। नाबालिग के दादा ने दोनों के खिलाफ पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। वहीं, अभिषेक भारती की तलाश में सिमडेगा पुलिस पिछले 10 दिनों से जमशेदपुर में कैंप कर रही थी। इसी दौरान बुधवार देर रात पुलिस को सफलता मिली और उसे बिष्टुपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विधायक पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

गौरतलब है कि नाबालिग बच्ची ने विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस संबंध में उसने रांची के विधानसभा थाना में विधायक और दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में नाबालिग अपने बयान से पलट गई थी। फिलहाल पुलिस अभिषेक भारती से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।

 

Share This Article