Ranchi News: रांचीवासियोंं को जाम से मिलेगी राहत, रातू रोड में 1.80 करोड़ से बन रहा आधुनिक ऑटो स्टैंड

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: रांचीवासियोंं को जाम से मिलेगी राहत, रातू रोड में 1.80 करोड़ से बन रहा आधुनिक ऑटो स्टैंड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची के रातू रोड चौक और किशोरी यादव चौक के आसपास लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के पास आधुनिक ऑटो स्टैंड बनाया जा रहा है। रांची नगर निगम की जमीन पर करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस स्टैंड में 300 से अधिक ऑटो खड़े हो सकेंगे। निगम ने 10 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो नववर्ष में शहरवासियों को इसकी सुविधा मिल सकती है।

नगर आयुक्त ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को निर्माणाधीन ऑटो स्टैंड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। परिसर में आरसीसी का काम कराया जा रहा है। ऑटो के व्यवस्थित आवागमन के लिए वेजिटेबल मार्केट की ओर से प्रवेश और पीछे की तरफ से निकास की व्यवस्था होगी।

यात्रियों के लिए भी मिलेंगी सुविधाएं

ऑटो स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑटो के लिए अलग-अलग पड़ाव बनाए जाएंगे। इनकी मार्किंग और नंबरिंग भी होगी, ताकि चालक निर्धारित जगह पर ही वाहन खड़े करें।

सड़क पर जाम से मिलेगी राहत

फिलहाल रातू रोड और किशोरी यादव चौक के आसपास सड़क किनारे ऑटो खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। नया स्टैंड शुरू होने के बाद ऑटो को निश्चित जगह मिलेगी। इससे अव्यवस्थित पार्किंग कम होने और यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।

 

Share This Article