कल्पना सोरेन ने विधायक के रूप में ग्रहण किया शपथ, मुख्यमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Oath Taking Ceremony : गांडेय (Gandey) से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने आज विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो (Ravindra Nath Mahto) ने कल्पना सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनके शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) सहित झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के कई मंत्री मौजूद रहें।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के जेल जाने के बाद पत्नी कल्पना सोरेन ने राजनीति में अपना कदम रखा और शानदार जीत हासिल की।

कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर विधायक बनी हैं।

उन्होंने BJP प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 26 हजार वोटों से हराया है। कल्पना जिस गांडेय सीट से विधायक चुनी गई हैं, उस सीट पर साल 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डॉ.सरफराज अहमद चुने गए थे।

Share This Article