थोड़ी सी नोकझोंक हुई और पत्नी ने पति को उतार दिया मौत के घाट, नशे में….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Murder : शनिवार की देर रात में नशे की हालत में मामूनी विवाद के कारण रनिया थाना (Rania Police Station) क्षेत्र के उसराम गंझु टोली में पत्नी ने अपने पति पर बसिला (पारंपरिक हथियार) से हमला कर मार डाला।

आरोपी का नाम राधिका देवी है। मृतक की पहचान सोमालाल सिंह के रूप में की हुई है।

घटना की जानकारी पुलिस को रविवार को मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रनिया थाना पुलिस को गंझु टोली के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव में एक पत्नी ने देर रात अपने पति की हत्या कर दी है।

सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पति के शव के पास बैठी आरोपी पत्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share This Article