रांची के होटल में मिली जमशेदपुर की लड़की की डेड बॉडी, आधार कार्ड से हुई पहचान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kailash Inn Hotel Dead Body Found: रविवार को राजधानी रांची के लालपुर थाना (Lalpur Police Station) क्षेत्र के वर्धवान कंपाउंड में कैलाश इन होटल के कमरे से एक युवती की Dead Body फंदे पर लटकी मिली।

19 साल की मृतका कमलजीत कौर जमशेदपुर के भुईयाडीह एग्रिको की रहनेवाली थी। उसने शनिवार को होटल का कमरा बुक कराया था।

बताया जाता है कि रविवार को कमलजीत ने होटल के Reception वालों के पास फोन करके खाना Order किया।

फोन करने के करीब दो घंटे बाद होटल के कर्मचारी खाना लेकर लड़की के कमरे में पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर होटल वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में लड़की की लाश पड़ी थी।

जांच कर रही पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर पहुंची। Police की टीम कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक आधार कार्ड मिला। इससे युवती की पहचान हुई। जांच में लड़की की कलाई पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article