शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध, कोकर से आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape Accused Arrest : यौन शोषण के आरोपी (Rape Accused) को गिरफ्तार (Arrest) कर Ranchi सदर थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी दिलीप पाठक कोकर (Kokar) तिरिल रोड का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार आरोपी तिरिल रोड में किराए का मकान में रहता है। उसी घर में एक महिला रहती है।

शादी का झांसा देकर वह महिला के साथ एक माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। इसके बाद महिला शुक्रवार को थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसे जेल भेज दिया।

Share This Article