‘मंईयां सम्मान योजना’ को बनाया ‘महिला अपमान’ योजना, सुदेश महतो का हेमंत सरकार पर हमला

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर ‘मंईयां सम्मान योजना’ को ‘महिला अपमान योजना’ में बदलने का आरोप लगाया।

रविवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट के लिए 56.61 लाख महिलाओं को ढाई हजार रुपये दिए गए, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर 5 लाख महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया जा रहा है। इससे मातृशक्ति का अपमान हो रहा है।

महिलाओं के साथ अन्याय

सुदेश ने सवाल उठाया कि इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों हो रहा है? उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार की इस ‘बेईमानी’ को गांव-गांव तक पहुंचाने और मातृशक्ति को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर अभियान चलाकर महिलाओं को AJSU से जोड़ा जाए।

सुदेश ने दावा किया कि महिला सशक्तिकरण में AJSU की अहम भूमिका रही है। पंचायत चुनाव में 50% महिला भागीदारी और स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए पार्टी ने सरकार में रहते हुए क्रांतिकारी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि AJSU हमेशा मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।

बैठक को विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, संतोष महतो, विजय साहू, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, यशोदा देवी, संगीता बारला और अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Share This Article