टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद मंत्री आलमगीर ने अब जाकर दिया इस्तीफा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alamgir Alam Resignation : सोमवार को टेंडर कमीशन घोटाला (Tender Commission Scam) मामले में जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने झारखंड कैबिनेट (Jharkhand cabinet) से रिजाइन (Resign) कर दिया।

उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि शनिवार को ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जेल मैनुअल के अनुसार, सोमवार को CM के पास उनका इस्तीफा पहुंचा।

आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद इसी हफ्ते के अंदर कांग्रेस कोटे से नया मंत्री और विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 15 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।

Share This Article