रामगढ़ जिला प्रशासन को विधायक अंबा ने उपलब्ध कराया स्वास्थ्य उपकरण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिला प्रशासन कोरोना के खिलाफ लगातार जंग लड़ रहा है। शुक्रवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने जिला प्रशासन को लाखों रुपए के स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

विधायक अंबा प्रसाद अपनी गाड़ी से स्वास्थ्य उपकरण लेकर डीजे संदीप सिंह के पास पहुंची। यहां उन्होंने सिविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी को भी बुलाया। इस मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था कर रहा है। कोरोना मरीजों के लिए जिन उपकरणों की आवश्यकता थी उसकी व्यवस्था करने के लिए पहले ही उनसे सूची मांगी गई थी।

उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने कोरोना काल में लोगों के सहयोग के लिए लगातार अभियान चला रखा है। उन लोगों के सहयोग से और अपने स्तर से भी कई स्वास्थ्य उपकरण और मेडिकल किट की उपलब्धता कराई गई है। उन्होंने जिन उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा उसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर किट आदि शामिल हैं। इसके अलावा एन-95 मास्क, पीपीपी किट भी उपलब्ध कराया गया है।

Share This Article