मोहन भागवत आएंगे रांची, यहां बैठक में लेंगे हिस्सा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mohan Bhagwat will come to Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) रांची दौरे पर आने वाले हैं। वे जुलाई में होने वाली प्रांत प्रचारकों की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे।

साथ ही प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके साथ संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को विश्व संवाद केन्द्र (World Dialogue Center) के प्रमुख संजय कुमार आजाद ने दी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 जून को बोकारो पहुंचे थे। यहां उन्होंने बोकोरो में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन दिया था।

Share This Article