Homeझारखंडअब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य, राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार...

अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य, राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना: बाबूलाल मरांडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Babulal Marandi said : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है। जनता से संवाद करता है। रोज-रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही Party की पूंजी है। इनका मान-सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। तीसरी बार मोदी सरकार (Modi Government) कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना।

मरांडी मंगलवार काे धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवं

विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है, जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया।

सदन में मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगाई गई। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गए। JPSC-JSSC की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।

मरांडी ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त है। रोज हत्याएं हो रही हैं। राजधानी में सरेआम गोलियां चल रही। जेल से भी अपराधी धमकी दे रहे। व्यवसायियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही। ऐसे में राज्य में कौन उद्योग धंधा लगाएगा। लगे हुए भी बंद हो रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी वसूली में लगे रहते हैं। राज्य में खनिज संसाधनों, बालू पत्थर जमीन की लूट मची है। बिना पैसे का कोई काम नहीं होता।

भ्रष्टाचार के कारण राज्य के पूर्व मंत्री जेल में हैं। मुख्यमंत्री बेल पर बाहर आए हैं। ठगबंधन सरकार ने योजनाओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया। आयुष्मान योजना, नल जल योजना (Tap Water Scheme) की स्थिति दयनीय है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे।

मरांडी ने कहा कि 24 वर्ष के युवा झारखंड में 10 वर्षों से ज्यादा इसी ठगबंधन का शासन रहा है लेकिन इस दौरान केवल घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। उन्हाेंने कहा कि राज्य में जो भी विकास दिखता है वह BJP और NDA सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है।

जनता निजात चाहती है, जिसका स्पष्ट संकेत लोकसभा चुनाव में दिया है। राज्य के 52 विधानसभा क्षेत्र में NDA की बढ़त हुई है। NDA ने 9 लोकसभा सीटें जीता है।

NDA को जनता ने 81 लाख वोट दिया जबकि इंडी एलायंस 60 लाख वोटों के साथ पांच सीट ही जीत सका। साथ ही कहा कि राज्य में सुशासन, विकास को सुनिश्चित कराने के लिए ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। इसके लिए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भ्रष्ट निकम्मी ठगबंधन से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...