पाकुड़ में देर रात तक CBI ने की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

देर रात नीरज अग्रवाल के घर पर भी CBI की छापेमारी शुरू हुई। जांच दल ने नीरज के घर की तलाशी ली और उससे हाकिम व उसके बीच कारोबार, हाकिम से संबंधित पूछताछ की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBI Raid in Pakud : CBI टीम की पाकुड़ (Pakud) में गुरुवार देर रात तक छापेमारी (Raid) चली। रात लगभग 10 बजे CBI टीम ने शहर के बीचोंबीच नामू टोला स्थित नीरज अग्रवाल के आवास में छापेमारी की। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

CBI टीम बीते गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे हाकिम मोमिन के घर पहुंची और देर रात तक छापेमारी की।

CBI की टीम ने पहले हाकिम मोमिन के आलीशान मकान और उसके बाद बारी-बारी सभी कमरों की छानबीन की। टीम ने पूरे मकान की दीवार, फर्श आदि की भी गहराई से जांच पड़ताल की।

इधर, देर रात नीरज अग्रवाल के घर पर भी CBI की छापेमारी शुरू हुई। जांच दल ने नीरज के घर की तलाशी ली और उससे हाकिम व उसके बीच कारोबार, हाकिम से संबंधित पूछताछ की।

यह पूछताछ रात लगभग 1.45 बजे रेड खत्म हुई। जांच दल के अधिकारी कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं।

Share This Article