JMM के चुनाव चिन्ह के साथ हेमंत सोरेन और मिथिलेश कुमार की फोटो लगी दीवार घड़ी और बाइक जब्त, तीन पर FIR

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Code of Conduct Violation : विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा धोती, साड़ी, घड़ी बांटने का सिलसिला जारी हो गया है।

इसी कड़ी में पलामू प्रमंडल के गढवा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के टिमन बाजार से रविवार की रात करीब 10 बजे अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने 80 पीस दिवाल घड़ी, दो बाइक (CG 30 P 9548, JH 03 Y1466) बरामद की है।

घड़ी में CM Hemant Soren, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री Mithilesh Kumar Thakur सहित JMM का चुनाव चिन्ह का लोगों लगा हुआ है।

घड़ी बरामदगी के बाद अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने सोमवार को तीन लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज कराया है।

इनमें जोगीखुरा निवासी लतीफ अंसारी के पुत्र अयुब अंसारी, कलाम अंसारी के पुत्र तौहिद अंसारी तथा मुंगदह निवासी सलामुद्दीन अंसारी शामिल हैं।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टिमन बाजार में रात्रि 10 बजे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यकर्ताओं द्वारा घड़ी बांटे जा रहे हैं।

इसी आलोक में अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी, थाना प्रभारी स्वयं जवानों के साथ टिमन बाजार पहुंचे। वहां 25-25 ग्रामीण महिला-पुरुष लाइन में खड़े हैं और घड़ी बांटी जा रही है।

पुलिस को देखते घड़ी बांटने वाले लोग पुलिस की गाड़ी देखते दौड़कर भागने में सफल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित JMM का चुनाव चिन्ह का लोगो लगा हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घड़ी व दो बाइक कर थाना लाया गया है।

Share This Article