Latest Newsझारखंडनाबालिग का रेप कर किया गर्भवती, दोषी को 10 साल की हुई...

नाबालिग का रेप कर किया गर्भवती, दोषी को 10 साल की हुई सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Rape Case : पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ जिला व सत्र न्यायाधीश व POCSO कोर्ट के स्पेशल जज अभिमन्यु कुमार की अदालत ने बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म (Rape ) के दोषी राजू कुमार उर्फ राजू राम को भारतीय दंड विधान की धारा 376 (1) में दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर चार माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

इसके अलावा 363 भादवि में पांच वर्ष की सजा व 10 हजार रुपये अर्थदंड और POCSO Act की धारा 8 में दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।

इस संबंध में चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया कला निवासी उत्तम सोनी (बदला नाम) ने 12 नवंबर, 2021 को थाना में राजू कुमार उर्फ राजू राम के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी थी। अनुसंधानकर्ता ने भारतीय दंड विधान की धारा 366, 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।

राजू पर आरोप था कि 11 नवंबर, 2021 को शाम छह बजे पीड़िता के साथ मारपीट कर धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता को एक कमरे के अंदर ताला लगाकर रखता था। पुलिस को पीड़िता राजू के पास मिली थी। मेडिकल बोर्ड की जांच में वह गर्भवती पाई गई थी।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...