सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Road Accident : पलामू जिले के मेदीनगर में रविवार को हुए सड़क हादसे में लेस्लीगंज थानांतर्गत दारूडीह गांव निवासी सुदर्शन सिंह की पत्नी अस्तु देवी (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं Bike चला रहा बेटा शशिकांत सिंह गंभीर रूप से घायल है।

घटना के संबंध में शशिकांत सिंह (Shashikant Singh) के मुताबिक सुबह दोनों मां-बेटे बाइक से किसी काम से पांकी गए थे। जहां से घर लौटने के क्रम में शाहद गांव के समीप Bike अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अस्तु देवी की मौत हो गई।

Share This Article