महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

News Aroma
2 Min Read
suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide : पलामू (Palamu) जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिस्फुटा के पास सोमवार की रात एक महिला का शव (Deadbody) फांसी के फंदे पर लटका मिला।

महिला को उसका पति बैरिया चौक के पास सास-ससुर के पास जाने के लिए कहकर घर से निकल था।महिला भी घर का कुछ काम निपटा कर जाने की तैयारी में थी। इसी बीच उसे फंदे पर लटका देखा गया।

सूचना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उसे फंदे से उतारा गया। MRMCH में इलाज के लिए लगाया गया, जहां उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान अनिता देवी (32) के रूप में हुई है।

महिला का ससुराल पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर पंचायत अंतर्गत इमली गांव में है, जबकि मायका भीमगड़ा में है।

सूचना मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम MRMCH में कराया और परिजनों को सौंप दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

पति के अनुसार दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद या घटना से पहले किसी तरह की बात नहीं हुई थी। 12 साल से दोनों ठीक-ठाक रह रहे थे। अचानक उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया समझ से परे है।

इधर, लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। उनका सिर्फ इतना कहना है कि जो होना था हो गया, लेकिन उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका पालन पोषण ठीक से होना चाहिए।

Share This Article