मऊभंडार में निदा कम्यूनिकेशन चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के मऊभंडार में 11 जून की रात निदा कम्यूनिकेशन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 45 चोरी के मोबाइल फोन और 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

बिहार से पकड़े गए चोर

पुलिस ने छापेमारी कर बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के बाराटोला गांव निवासी बहालुल और बायसी थाना क्षेत्र के चकला वार्ड नंबर-7 निवासी मो. शकलेन को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि चोरी किए गए मोबाइल फोन पूर्णिया में इस्तेमाल हो रहे थे। इसके आधार पर SP के निर्देश पर SDPO की अगुव में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी।

टीमवर्क से मिली सफलता

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। छापेमारी टीम में मऊभंडार ओपी प्रभारी SI पंकज कुमार, SI मनोज मरांडी, SI मुकुट आइंद, आरक्षी दिनेश कुमार साहु, विकार बिरहोर और मो. आशिफ इकबाल शामिल थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

Share This Article