Homeझारखंडजनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करें कांग्रेस और JMM, राजनाथ...

जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करें कांग्रेस और JMM, राजनाथ सिंह ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rajnath Singh on JMM: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस और JMM को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो जनता की आंखों में आंखें डालकर करें।

उन्होंने कहा कि ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं। कहते हैं मोदी आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे। किसी भी सूरत में BJP ऐसा नहीं करेगी।

ये लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देकर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं हैं। हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते। हम आंखों में आंखे डालकर राजनीति करते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बोकारो जिले के सेक्टर-2सी के दुर्गा पूजा मैदान में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के NDA प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अकूत खनिज संपदा है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी और दलित रहते हैं। यहां बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन इन तीनों के दामन पर कोई दाग नहीं लगा लेकिन झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते हैं भ्रष्टाचार होने लगे। क्या यहां के भ्रष्ट लोग शासन संभालेंगे?

राजनाथ ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तो छोड़िए उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। बिना मुख्यमंत्री के शह के यह किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। आज उनको गिरफ्तार (Arrest) कर लिया तो कहते हैं कि BJP अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज आपको एक चीज कहना चाहता हूं, मोदी सरकार में यदि हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएगा तो उसका स्थान उसका घर नहीं जेल होगा।

ये झामुमो-कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार करने के बाद भी हमारी सरकार के ऊपर लगा रहे हैं। पहली बार मैंने सुना था कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए गायब था। ना झारखंड वालों को पता था और ना किसी एजेंसी को पता था।

कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को शह मिला

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बराबर भ्रष्टाचारियों को शह दी जाती रही है। संरक्षण दिया जाता रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा को कांग्रेस के शासनकाल में 32 लाख ही जब्त हुआ था। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे। जब से मोदी PM बने हैं तब से एक लाख करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। इन लोगों ने लंबे समय तक शासन किया है। कुछ कर नहीं कर पाए तो अब झूठे आरोप लगा रहे हैं।

भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा

राजनाथ ने कहा कि हमारी विश्वसनीयता पर कौन प्रश्नचिन्ह लगा सकता है। हमने बहुमत मिलने पर 370 हटा दिया। हमने कहा था कि राम मंदिर बनकर रहेगा। जब इनकी सरकार केंद्र में थी तो कहते थे रामलला आएंगे लेकिन ये कांग्रेस वाले दिन तारीख नहीं बताते थे।

आज मोदी ने रामलला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भी कर दिया है। अब भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। लोग कहते हैं कि रामराज्य कैसे आ जाएगा, तो मैं कहता हूं जिस दिन लोगों को अपने दायित्व का अहसास हो जाएगा उस दिन रामराज्य आ जाएगा।

राजनीति देश चलाने के लिए करनी चाहिए

राजनाथ ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि फवाद हुसैन Rahul Gandhi की तारीफ कर रहे हैं। मैं अपील करना चाहता हूं कि देश को बचा लीजिए।

JMM की हरकत के कारण भारत की छवि खराब होती है। राजनीति केवल सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश चलाने के लिए करनी चाहिए। समाज बनाने के लिए करनी चाहिए। हमें देश बनाना है।

उन्होंने ढुल्लू महतो के पक्ष में VOTE मांगा और कहा कि यदि आपने ढुल्लू महतो को जिताया तो वे प्रमुखता से आपकी आवाज संसद के सामने रखेंगे।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...