रांची जिला प्रशासन ने जारी की वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: COVID-19 के नियंत्रण के लिए पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है।

जिला वासियों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं और अन्य सुविधाएं घर तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था ज़िला प्रशासन की ओर से की गई है।

इसी कड़ी में जिला प्रशासन रांची की ओर से एक नई पहल की गई है, जिसके तहत सीनियर सिटीजन व वयोवृद्ध नागरिकों की सहायता व हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

वरिष्ठ नागरिक निम्न नंबरों पर कर सकते हैं काॅल

सीनियर सिटीजन के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से दो नंबर 9693859914,9608916492 जारी किए गए है।

यह मोबाइल नंबर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्यरत रहेंगे।

इन हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर जरूरतमंद बुजुर्ग नागरिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठायें। वाॅलेंटियर्स आपकी सहायता करेंगे।

छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को घरों से आवश्यक होने पर ही निकलने की जरुरत है, बुजुर्गों को समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर पर काॅल करें, जल्द से जल्द उन तक सहायता पहुँचाई जाएगी।

Share This Article