नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, BJP कार्यकर्ता पर लगाया आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kidnapping Case : राजधानी Ranchi के अरगोड़ा (Argoda) थाना क्षेत्र में 13 साल की एक लड़की का अपहरण (Kidnap) करने के आरोप में बच्ची के पिता ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में उन्होंने BJP कार्यालय में कार्यरत अनिल कुमार (Anil Kumar) नामक शख्स को आरोपी बनाया है।

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसके बाद से वह गायब है।

खोजबीन के दौरान यह पता चला कि उनके घर के पास ही एक कार आकर रुकी थी। इसमें आरोपी अनिल बैठा हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल ने ही उनकी पुत्री को फुसलाकर अगवा किया है।

पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लड़की की खोजबीन में जुट गई है। अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Share This Article