रांची पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी गिरोह का किया भांडाफोड़, चार गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी (Cyber Fraud) करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Online Gaming and Cyber Fraud Gang Arrested: रांची पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी (Cyber Fraud) करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

SSP Chandan Sinha के निर्देश पर पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के लीची बगान स्थित ईशा अपार्टमेंट (Isha Apartment) के फ्लैट नंबर 101 में छापा मारकर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में छत्तीसगढ़ का रहने वाला अरमान नामदेव, करण नामदेव, ललित सोनी और प्रत्यूष श्रीवास्तव शामिल हैं।

झारखंड में भी फैलाने वाले थे अपना ठगी का कारोबार

मामले में मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग के लिए रांची में भी एक सेंटर खोला गया था। गिरफ्तार साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये लोग छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड में भी Online Gaming और साइबर ठगी का कारोबार फैलाने वाले थे।

इसके लिए इन साइबर अपराधियों के द्वारा एक सेंटर खोला गया था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25 एटीएम, एक लैपटॉप, 7 चेक बुक, 24 पासपोर्ट सहित कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किये गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply