सितंबर तक सिरमटोली फ्लाईओवर का काम हर हाल में कराएं पूरा: बसंत सोरेन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sirmatoli Flyover: पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर (Sirmatoli Flyover) के निर्माण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया।

Image

मंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ओर निर्माण कंपनी मेसर्स L&T Ltd. को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सितंबर महीने तक हर हाल में डोरंडा से सिरमटोली फ्लाईओवर का काम पूरा कराएं।

Image

विभागीय मंत्री ने Sirmatoli Flyover में दो जगहों पर केबल ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से जो NOC लेना है, उस पर अधिकारियों से जानकारी ली।

Image

रेलवे के पदाधिकारियों को भी यथाशीध्र इस दिशा में कार्य करने को कहा। मंत्री ने दोपहर में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। राजधानी में और भी बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर पर भी विचार-विमर्श किया।

Image

निरीक्षण में विभागीय सचिव सुनील कुमार सहित विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

Share This Article